लाइव न्यूज़ :

सेल्फी ने ली जान, मालगाड़ी पर चढ़ा, जिंदा जला 9वीं का छात्र, 25,000 वोल्ट की चपेट में आया...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2021 16:01 IST

झारखंड के रामगढ़ जिले में सेल्फी ने छात्र की जान ले ली। 9वीं कक्षा के छात्र की 25,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोलियम टैंकरों वाली मालगाड़ी के छत पर चढ़कर सेल्फी लेने का प्रयास करने लगा।मृतक 9वीं क्लास का छात्र था और माता- पिता का एकलौता बेटा था।पुलिस ने छात्र के शव को बरामद कर उसका अंत्य परीक्षण करवाया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के मायल रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया। सेल्फी लेने के लिए मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा छात्र 25,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।

चपेट में आने के बाद जिंदा जल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक 9वीं क्लास का छात्र था और माता- पिता का एकलौता बेटा था, घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मुरी स्थित रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक आर के तिवारी ने बताया कि छात्र अपने एक मित्र के साथ दक्षिण-पूर्व रेलवे के रामगढ़-मुरी रेल खंड स्थित मायल रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां खड़ी एक पेट्रोलियम टैंकरों वाली मालगाड़ी के छत पर चढ़कर सेल्फी लेने का प्रयास करने लगा।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान 16 वर्षीय सत्यम सोनी नामक यह नौवीं कक्षा का छात्र रेलवे के 25000 वोल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया और मौके पर ही जलकर उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने छात्र के शव को बरामद कर उसका अंत्य परीक्षण करवाया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।

फतेहपुर में दो युवकों ने आत्महत्या की

फतेहपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल में आपातकालीन सेवा के चिकित्सक डॉ. रवि आनन्द ने बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर-सेलरहा गांव के रहने वाले बुद्धसेन पाल (28) ने जहरीला पदार्थ खा लिया था और उसकी अस्पताल में सोमवार देर शाम मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस बीच, सदर कोतवाली क्षेत्र के अवंतीबाई चौराहा निवासी शिवशरण सिंह (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिकित्सक ने बताया कि दोनों शव पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

टॅग्स :झारखंडभारतीय रेलक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा