लाइव न्यूज़ :

रामगढ़ः 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, किशोरी दोस्तों के साथ छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी, आरोपी ने दोस्तों की पिटाई की और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2023 20:54 IST

पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया, “हमने दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जो 40 वर्षीय व्यक्ति है। दूसरे व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास जारी है।” 

Open in App
ठळक मुद्देदो दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन से रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी।किशोरी किसी तरह मुख्य सड़क पर पहुंची और पुलिस के एक गश्ती वाहन को रोका। आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम को हुई, जब किशोरी अपने दो दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन से रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी।

 

उन्होंने बताया कि दो लोगों ने उसके दोपहिया वाहन को रोका, उसके दोस्तों की पिटाई की और किशोरी को पास के जंगल में ले गए। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा, “वे मुझे जंगल में ले गए और मेरे साथ बलात्कार किया।” पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद किशोरी किसी तरह मुख्य सड़क पर पहुंची और पुलिस के एक गश्ती वाहन को रोका। पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया, “हमने दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जो 40 वर्षीय व्यक्ति है। दूसरे व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास जारी है।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली