लाइव न्यूज़ :

जांच एजेंसियों ने हनीप्रीत की डायरी के कोड किए डिकोड, सामने आए कई खुलासे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 25, 2018 11:38 IST

एक साल बाद अब राम रहीम केस से जुड़े कई अहम दस्तावेज जांच एजेंसियों के हाथ लगे हैं। खबर के अनुसार जांच एजेंसियों को अहम जानकारी हनीप्रीत की डायरी से मिली है। इस डायरी से अब कई राज खुलने लगे हैं।

Open in App

एक साल से रेप से सजा में जेल की हवा बाबा राम रहीम खा रहे हैं। ऐसे में एक साल  बाद अब  राम रहीम केस से जुड़े कई अहम दस्तावेज जांच एजेंसियों के हाथ लगे हैं। खबर के अनुसार जांच एजेंसियों को अहम जानकारी हनीप्रीत की डायरी से मिली है। इस डायरी से अब कई  राज खुलने लगे हैं। 

हनीप्रीति की डायरी 2017 में ही सामने आ गई थी लेकिन इसमें कई कोड लगे हुए थे। लेकिन अब जानकारी के मुताबिक हनीप्रीति की इस डायरी के सारे कोड डिकोड कर दिए गए हैं। हनीप्रीत की डायरी के अंदर  वायानाड केरला लैंड, मशीन वेट कम करने वाली, हिमाचल की लैंड न्यू, दार्जिलिंग लैंड, न्यू लैंड औरेंज कांउटी की दूसरी तरफ, मनी ट्रासंफर रिजॉर्ट टुडे, हिमाचल की लैंड रिजॉर्ट के नाम करना, टीम्स फॉर वी 7 इन 12, 25 दे दो गर्ग को और संजू लैंड गुड़गांव जैसे कोड वर्ड का प्रयोग किया गया था।

हनीप्रीत भी फिलहाल जेल मे ही है लेकिन अब डायरी के सारे कोड डिकोड हो गए हैं। इसके बाद अब कई तरह के खुलासे भी हुए हैं। वहीं, आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक जब इन कोड को सुलझाया गया तो एक बड़ा खुलासा हुआ, जिससे पता चला कि हनीप्रीत की डायरी में लगभग बीस करोड़ रुपये की संपत्ति और लेनदेन की बाते लिखी हुई है। हांलाकि हनीप्रीत ने इस पर कोई जावब नहीं दिया है। इन कोड वर्ड के बाद साफ हुआ है कि करोड़ों की हेरफेर हुई है। 

फिलहाल हनीप्रीत का आयकर रिटर्न देखने वालों से भी जवाब मांग गया लेकिन दोनों तरफ से एजेंसियों को कोई ठोस जवाब नहीं मिला, इसलिए अब एजेंसियां प्लान बी पर काम कर रही हैं।हनीप्रीत के इन कोड वर्ड से अभी सिर्फ 20-25 करोड़ के हेरफेर की काली कमाई की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है इसके बाद अब हनीप्रीत पर आयकर विभाग की ओर से भी जुर्माना लग सकता है। इस डायरी में  बाबा अपनी ताकत और संबंधों से डेरे का विस्तार आदि  का भी लेखा-जोखा पेश किया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास