लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर भूमि पूजनः नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई, सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया, 41 प्वाइंट चिह्नित

By भाषा | Updated: August 4, 2020 14:32 IST

जंगल से सटे इलाकों में भी पेट्रोलिंग कर अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पांच स्तर की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है और ऐसे 41 प्वाइंट चिह्नित किये गये हैं जो नेपाल बार्डर से मिलते हैं। इनमें कच्चे रास्ते और पगडंडियां भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम इन मार्गों से आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग कर रही है। नेपाल सीमा से लगे थानों की पुलिस द्वारा भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।नेपाल सीमा से सटे इलाकों में स्थित चौराहों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

बलरामपुरः अयोध्या मे बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने के मददेनजर बलरामपुर जिले से सटी नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने मंगलवार को बताया कि बुधवार को अयोध्या मे प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम के मददेनजर जिले से लगी नेपाल की 87 किलोमीटर की सीमा पर सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग जारी है।

जंगल से सटे इलाकों में भी पेट्रोलिंग कर अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पांच स्तर की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है और ऐसे 41 प्वाइंट चिह्नित किये गये हैं जो नेपाल बार्डर से मिलते हैं। इनमें कच्चे रास्ते और पगडंडियां भी शामिल हैं।

पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम इन मार्गों से आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा से लगे थानों की पुलिस द्वारा भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में स्थित चौराहों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

उन्होंने बताया कि जिले की सीमा, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और गोण्डा से मिलती है। इन जिलों की सीमाओं पर भी लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दूसरे जनपदों से जिले की सीमा मे प्रवेश करने वाले व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले से सटी नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 9 वीं और 50 वीं वाहिनी तैनात है। इसके अलावा सीमा से सटे कई पुलिस के थाने भी हैं जहाँ पर पुलिस एसएसबी के साथ मिल कर ज्वाइंट पेट्रोलिंग कर रही है। 

टॅग्स :राम जन्मभूमिराम मंदिरउत्तर प्रदेशनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह