लाइव न्यूज़ :

राम कथावाचक मोरारी बापू को मारने दौड़े भाजपा के पूर्व विधायक पाबूभा मानेक, जामनगर सांसद ने किया बचाव

By भाषा | Updated: June 18, 2020 21:49 IST

वीडियो के वायरल हो जाने से समाज में खासा रोष व्याप्त था। इस बात की जानकारी मिलते ही मोरारी बापू ने एक और वीडियो सोशल मीडिया में जारी कर सभी श्रीकृष्ण भक्तों से माफ़ी मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के द्वारका में यह घटना मीडिया के सामने हुई और टीवी कैमरा में भी रिकार्ड कर ली गयी। मानेक ने बाद में दावा किया कि कथावाचक पर हमला करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी।वायरल हुए एक वीडियो में दिखा है कि मानेक, बापू की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

द्वारकाः भाजपा के पूर्व विधायक पाबूभा मानेक भगवान कृष्ण के बारे में एक विवादास्पद टिप्पणी के लिए राम कथावाचक मोरारी बापू पर कथित रूप से भड़क गए।

गुजरात के द्वारका में यह घटना मीडिया के सामने हुई और टीवी कैमरा में भी रिकार्ड कर ली गयी। मानेक ने बाद में दावा किया कि कथावाचक पर हमला करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। वायरल हुए एक वीडियो में दिखा है कि मानेक, बापू की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उस दौरान बापू यहां द्वारकाधीश मंदिर से आने के बाद सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

बापू के बगल में बैठी जामनगर की सांसद पूनम मदाम और अन्य लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और मानेक को वहां से दूर ले गये। बाद में पूर्व विधायक ने दावा किया कि उनके हाव-भाव को गलत समझा गया। मानेक ने कहा, ‘‘मैं बापू से बस ये कहना चाहता था कि उन्होंने ऐसे शब्द क्यों कहे और कहां से उन्हें ये सब पता चला। जब तक मैं उनके पास जाता उनके समर्थक यह सोचकर मुझे दूर लेते गए कि मैं उनपर हमला करने वहां आया हूं।’’

हाल में गुजरात उच्च न्यायालय ने त्रुटिपूर्ण परचा दाखिल करने के लिए मानेक के निर्वाचन को रद्द कर दिया था। मोरारी बापू भगवान कृष्ण के भक्तों खासकर अहीर समुदाय को शांत करने के प्रयास के तहत बृहस्पतिवार को द्वारका आए। बापू यह कहकर विवादों में आ गए थे कि कृष्ण अपने ही नगर द्वारका में धर्म स्थापित करने में नाकाम रहे। बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। 

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना