लाइव न्यूज़ :

'राम-राम' ना बोलने पर महिला के फाड़े गए कपड़े, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा... 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 10:10 IST

आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि नशे में धुत बदमाशों ने महिला की पिटाई भी की थी। आरोपियों ने दंपती को जबरन 'राम-राम' बुलवाने की भी कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।  घटना अलवर जिले के सेंट्रल बस स्टैंड की है।

राजस्थान के अलवर में 'राम-राम' ना बोलने पर महिला के साथ नशे में धुत बदमाशों ने बदसलूकी करने की कोशिश की है। नशे धुत दोनों बदमाशों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए थे, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दो युवकों को जमकर पीटा। नशे में धुत इन दोनों युवकों ने एक दंपती के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। इन दोनों युवकों पर आरोप है कि इन्होंने 'राम-राम' ना कहने पर महिला के कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की। जिसके बाद दंपती के शोर मचाने लोग आए और दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की। घटना के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटना अलवर जिले के सेंट्रल बस स्टैंड की है। 5 अक्टूबर को यह यह दंपती हरियाणा के नूह जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचा था। बस में जाने से पहले दंपती खाना खा रहे थे। दंपती के साथ उनका एक बच्चा भी साथ था। दोन आरोपी वंश भारद्वाज और सुरेंद्र भाटिया वहां पहुंचे। बिना बात के दंपती को गाली देने लगे और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। 

आरोपियों ने महिला को पीटा भी था। दोनों ने जबरन 'राम-राम' बुलवाने की भी कोशिश की। जब दंपती ने इसका विरोध किया तो महिला के कपड़े फाड़े गए। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना