'राम-राम' ना बोलने पर महिला के फाड़े गए कपड़े, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 10:10 IST2019-10-07T10:10:47+5:302019-10-07T10:10:47+5:30
आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि नशे में धुत बदमाशों ने महिला की पिटाई भी की थी। आरोपियों ने दंपती को जबरन 'राम-राम' बुलवाने की भी कोशिश की थी।

'राम-राम' ना बोलने पर महिला के फाड़े गए कपड़े, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा...
राजस्थान के अलवर में 'राम-राम' ना बोलने पर महिला के साथ नशे में धुत बदमाशों ने बदसलूकी करने की कोशिश की है। नशे धुत दोनों बदमाशों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए थे, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दो युवकों को जमकर पीटा। नशे में धुत इन दोनों युवकों ने एक दंपती के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। इन दोनों युवकों पर आरोप है कि इन्होंने 'राम-राम' ना कहने पर महिला के कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की। जिसके बाद दंपती के शोर मचाने लोग आए और दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की। घटना के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटना अलवर जिले के सेंट्रल बस स्टैंड की है। 5 अक्टूबर को यह यह दंपती हरियाणा के नूह जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचा था। बस में जाने से पहले दंपती खाना खा रहे थे। दंपती के साथ उनका एक बच्चा भी साथ था। दोन आरोपी वंश भारद्वाज और सुरेंद्र भाटिया वहां पहुंचे। बिना बात के दंपती को गाली देने लगे और उनके साथ बदसलूकी करने लगे।
आरोपियों ने महिला को पीटा भी था। दोनों ने जबरन 'राम-राम' बुलवाने की भी कोशिश की। जब दंपती ने इसका विरोध किया तो महिला के कपड़े फाड़े गए।