राजनांदगांवः घर के बाहर खेल रही थी 5 साल की बच्ची, चॉकलेट देने के बहाने घर ले गया 17 वर्षीय लड़का, किया दुष्कर्म, जब बालिका रोने लगी...

By भाषा | Updated: May 1, 2022 15:52 IST2022-05-01T15:37:45+5:302022-05-01T15:52:08+5:30

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है।

Rajnandgaon 5-year old girl play house took her home pretext chocolate 17-yearold boy raped girl start cry | राजनांदगांवः घर के बाहर खेल रही थी 5 साल की बच्ची, चॉकलेट देने के बहाने घर ले गया 17 वर्षीय लड़का, किया दुष्कर्म, जब बालिका रोने लगी...

आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बाल संरक्षण किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया था जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Highlightsआरोपी लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।चॉकलेट देने के बहाने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।बालिका रोने लगी तब बालिका की मां और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला वहां पहुंची।

राजनांदगांवःछत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। आरोपी लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बालिका जब शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी तब लड़का वहां पहुंचा और चॉकलेट देने के बहाने उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब बालिका रोने लगी तब बालिका की मां और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला वहां पहुंची।

वहीं बालिका ने भी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और लड़के को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बाल संरक्षण किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया था जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

झारखंड के खूंटी में नाबालिग से दुष्कर्म,  तीन लोग गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों में मुख्य आरोपी दीपक कुमार पांडेय भी शामिल है, जो लोहरदगा का रहने वाला है और घूम-घूम कर अंगूठी बेचने का काम करता था। पुलिस ने मामले में उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है जो साथ आंगूठी बेचने का काम करते थे और मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी अंगूठी बनाने के बहाने एक घर में घुसे और बच्ची को अकेली पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि बच्ची के बयान के आधार पर पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

Web Title: Rajnandgaon 5-year old girl play house took her home pretext chocolate 17-yearold boy raped girl start cry

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे