लाइव न्यूज़ :

राजगढ़ः भांजी के प्रेम प्रसंग से मामा नाराज, जहर देकर मारा, 50 वर्षीय आरोपी और 30 वर्षीय पुत्र अरेस्ट, जानें कैसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2022 18:33 IST

खिलचीपुर थाने के निरीक्षक मुकेश गौर ने शनिवार को बताया कि अनार सिंह सोंधिया और उसके बेटे पीरु सिंह सोंधिया (30) को शुक्रवार को भारतीय दंड विधान से संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरतनपुरिया गांव में 18 मई को 17 वर्षीय एक लड़की की मौत की सूचना मिली थी।घटना के बाद एफएसएल दल और खोजी श्वान दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य की जांच के बाद पुलिस ने लड़की के मामा और उसके बेटे का पता लगया।

राजगढ़ः मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नाबालिग लड़की की जहर देकर हत्या करने के आरोप में 50 वर्षीय किसान और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। किसान अपनी भांजी के किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग के कारण नाराज था।

खिलचीपुर थाने के निरीक्षक मुकेश गौर ने शनिवार को बताया कि अनार सिंह सोंधिया और उसके बेटे पीरु सिंह सोंधिया (30) को शुक्रवार को भारतीय दंड विधान से संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर रतनपुरिया गांव में 18 मई को 17 वर्षीय एक लड़की की मौत की सूचना मिली थी।

घटना के बाद एफएसएल दल और खोजी श्वान दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गौर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्य की जांच के बाद पुलिस ने लड़की के मामा और उसके बेटे का पता लगया। पूछताछ के दौरान दोनों ने परिवार की इज्जत बचाने के लिए लड़की को जबरन जहर पिलाकर उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली, क्योंकि लड़की अपने प्रेमी से विवाह करना चाहती थी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने लड़की को पकड़कर जबरदस्ती उसके मुंह में जहर डाल दिया। कुछ जहर उसके कपड़ों पर भी गिर गया, तो उन्होंने एक गड्डा खोद कर उसके कपड़े मिट्टी से दबा दिये। उन्होंने कहा कि लड़की अप्रैल माह में अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी।

उस समय उसके परिवार वालों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने लड़की का पता लगाकर उसे उसके परिवार को सौंप दिया था। उन्होंने कहा कि लड़की के प्रेमी को यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण से जुड़े अधिनियम (पोक्सो) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा