लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने के लिए मना किया तो कर दी भाई की हत्या! मामला दर्ज

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 27, 2020 12:43 IST

पीएम मोदी ने कोविड-19 (COVID-19) देशवासियों के बचाव के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है। यही नहीं, कई राज्यों में इसका पालन करवाने के लिए धारा 144 लागू कर दी है, लेकिन इसके बाद भी लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में घर से बाहर निकलने पर भाई ने दूसरे भाई का था विरोध।गुस्से में आकर कर दी भाई की हत्या, पुलिस अभी कर रही है पूरे मामले की जांच।

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने भारत में अब तक कुल 747 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है, जबकि इसकी वजह से देश में 20 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से जुड़ी एक और कहानी सामने आई है जहां एक व्यक्ति ने अपने भाई की जान ले ली। मामला मुंबई के कांदीवली इलाके का है। हालांकि, अभी तक यह साबित नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ने अपने भाई की जान क्यों ले ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच यही कहती है कि कोरोना वायरस की वजह से मुंबई के कांदीवली इलाके में रहने वाले राजेश ने अपने भाई की हत्या कर दी।

मालूम हो, पीएम मोदी ने कोविड-19 (COVID-19) देशवासियों के बचाव के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है। यही नहीं, कई राज्यों में इसका पालन करवाने के लिए धारा 144 लागू कर दी है, लेकिन इसके बाद भी लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला मुंबई से सामने आया, जहां एक भाई ने अपने सगे भाई को सिर्फ इस वजह से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने कर्फ्यू के दौरान उसके बाहर निकलने पर आपत्ति व्यक्त की थी।

दरअसल, कोरोना वायरस को देखते हुए जारी किए गए लॉकडाउन के बीच भी मुंबई के कांदीवली इलाके में रहने वाले राजेश पनी पत्नी के साथ बाहर निकल रहे थे। ऐसे में राजेश के भाई ने उनसे बाहर न जाने को कहा। भाई की ये बात राजेश को पसंद नहीं आई, जिसकी वजह से दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और फिर राजेश ने कथित तौर पर अपने भाई की हत्या कर दी।

इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि अपनी पत्नी के साथ राजेश 25 मार्च को बाजार गए थे। हालांकि, राजेश के भाई को उनका इस तरह से बाहर निकलना पसंद नहीं आया, जिसके कारण उसने उनको टोक दिया। ऐसे में दोनों के बीच की मामूली सी कहासुनी लड़ाई में तब्दील हो गई। शुरुआती जांच में तो यही बात सामने आई है कि भाई की हत्या राजेश ने इसी वजह से की है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसलिए जांच पूरी होने के बाद ही यह पता लग पायेगा कि हत्या के पीछे का कारण क्या है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना