लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से रेप के मामले राजद से निलंबित विधायक राजबल्लभ दोषी करार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2018 23:30 IST

बिहार के नवादा में नाबालिग लड़की से रेप किए जाने के मामले में राजद से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव समेत पांच अन्य अभियुक्तों को अदालत ने दोषी करार दिया है

Open in App

बिहार के नवादा में नाबालिग लड़की से रेप किए जाने के मामले में राजद से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव समेत पांच अन्य अभियुक्तों को अदालत ने दोषी करार दिया है. इस मामले में 21 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी. बता दें कि 4 दिसंबर को हुई सुनवाई के बाद विशेष जज परशुराम सिंह यादव ने आरोपपत्र पर दोनों पक्षों की बहस के बाद फैसला सुरिक्षत रख लिया था.

इस दौराम दोनों पक्षों की करीब चार महीने तक गवाही चली. अभियोजन की ओर से 22 और बचाव पक्ष की ओर से 15 गवाहों ने गवाही दी थी. साथ ही सजा के बिंदु पर फैसले के लिए 21 दिसंबर की तारीख तय कर दी है. अब 21 दिसंबर को सभी दोषियों को सजा सुनाई जाएगी. उल्लेखनीय है कि राजबल्लभ समेत अन्य के विरु द्ध जून 2016 में आरोप तय किया गया था.

पुलिस ने इस मामले में 20 अप्रैल, 2016 को आरोपपत्र दायर किया. तत्पश्चात, अदालत ने 22 अप्रैल, 2016 को संज्ञान लिया था. इसके बाद कोर्ट ने आरोपितों के खिलाफ 6 सितंबर, 2016 को आरोप गठित किए गए थे. 15 सितंबर, 2016 को बिहारशरीफ कोर्ट में इस मामले में गवाही शुरू हुई थी और बहस भी पूरी हो गई थी. लेकिन, अंतत: सुप्रीम कोर्ट के आदेश एवं एमपी-एमएलए कोर्ट के गठन के बाद इस मामले से संबंधित सारे रिकॉर्ड ट्रायल के लिए पटना के विशेष कोर्ट में भेजा गया था.

2016 में नाबालिग लड़की से हुई था रेप

फरवरी 2016 में नालंदा की एक नाबालिग लड़की को जन्मदिन पार्टी में नवादा ले जाकर 6 फरवरी 2016 को रेप किया गया था. आरोप के अनुसार रेप की घटना नवादा में राजबल्लभ यादव के मकान में हुई थी. तत्पश्चात, बिहारशरीफ महिला थाने में पीड़िता ने नौ फरवरी, 2016 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. रेप के आरोप राजबल्लभ यादव पर लगे थे. फिलहाल इस मामले में वे जेल में बंद हैं. इस कांड में आरोपी बनाए गए राजबल्लभ समेत संदीप कुमार उर्फ पुष्पंजय कुमार, राधा देवी, राधा देवी की पुत्री सुलेखा देवी, छोटी उर्फ अर्पिता एवं टिशू कुमार भी शामिल हैं.

टॅग्स :क्राइमरेपआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?