लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जयपुर में युवक की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 6, 2019 03:36 IST

दिन-दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में रोष व्याप्त हो गया और भारी संख्या में लोगों ने जमा होकर बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त अन्य अधिकारियों सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन कर बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कराई।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर के हरमाडा इलाके में शनिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं।

जयपुर के हरमाडा इलाके में शनिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात लोहामंडी रोड स्थित प्रवीण स्कूल के निकट सुबह 10 बजे करीब हुई। बताया जा रहा है कि मुरलीपुरा शंकर विहार निवासी महावीर मीणा (29) अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी एक अन्य बाइक दो युवक महावीर की बाइक के पास से गुजरे और महावीर को दो गोली मार दी, जो उसके सिर और सीने में लगी। इससे महावीर की मौके पर ही मौत हो गई।

दिन-दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में रोष व्याप्त हो गया और भारी संख्या में लोगों ने जमा होकर बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त अन्य अधिकारियों सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन कर बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कराई।

समाचार लिखे जाने तक हमलावरों के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी और युवक ही हत्या के कारणों का भी अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। मृतक महावीर मीणा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हत्या पुरानी रंजिश को लेकर किये जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज  लेकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास