लाइव न्यूज़ :

युवक का आधी रात में किया अंतिम संस्कार, नरबलि के शक में पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 29, 2018 22:10 IST

राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर थानाक्षेत्र में कल रात 17 वर्ष के एक युवक की घर में हत्या करके रात में ही घर के पास अंतिम संस्कार करने के मामले में मृतक युवक के पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

जयपुर, 29 जून। राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर थानाक्षेत्र में कल रात 17 वर्ष के एक युवक की घर में हत्या करके रात में ही घर के पास अंतिम संस्कार करने के मामले में मृतक युवक के पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी सीमाराम मीणा ने बताया कि खोरी गांव के सरपंच मनोज जाटव ने आज मृतक युवक के पिता इंद्रजीत जाटव (40) उसके बडे़ पुत्र बलजीत जाटव (20) के खिलाफ राजवीर जाटव की हत्या करके उसका कल रात जल्दबाजी में घर के पास खेत में अंतिम संस्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि सरपंच और गांव के कुछ ग्रामीणों ने मौखिक रूप से नरबलि के लिए युवक की हत्या करने का आरोप लगाया था। पिता..पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर पिता—पुत्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :राजस्थानक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये