लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में ACP रैंक के पुलिस अधिकारी पर रेप पीड़िता से रिश्वत में अस्मत मांगने का आरोप, हुआ गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: March 15, 2021 08:55 IST

एसीबी के अधिकारी ने बताया कि आरोपी सहायक पुलिस आयुक्त कैलाश बोहरा राज्य पुलिस की विशेष इकाई के तहत जयपुर में महिला अपराध शाखा में नियुक्त थे। 

Open in App
ठळक मुद्देडीजीपी बी. एल. सोनी ने बताया कि एसीपी कैलाश बोहरा ने रेप का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता से पहले रिश्वत में धन मांगा था।डीजीपी ने कहा कि जब महिला ने धन देने में असमर्थता जतायी तो अधिकारी ने उससे रिश्वत में अस्मत मांगी।

जयपुर: राजस्थान में एक बड़े पुलिस अधिकारी पर एक रेप पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया है। यहां एक रेप पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करने के एवज में रिश्वत के तौर पर कथित रूप से अस्मत मांगने के आरोप में राजस्थान पुलिस सेवा के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एसीबी के अधिकारी ने बताया कि आरोपी सहायक पुलिस आयुक्त कैलाश बोहरा राज्य पुलिस की विशेष इकाई के तहत जयपुर में महिला अपराध शाखा में नियुक्त थे। 

डीजीपी बी. एल. सोनी ने एसीपी कैलाश बोहरा मामले की खुद जानकारी दी-

एसीबी के डीजीपी बी. एल. सोनी ने बताया कि एसीपी बोहरा ने बलात्कार सहित तीन शिकायतें दर्ज कराने वाली पीड़िता से पहले रिश्वत में धन मांगा था। उन्होंने बताया कि बाद में जब महिला ने धन देने में असमर्थता जतायी तो अधिकारी ने उससे रिश्वत में अस्मत मांगी।

आरोपी पुलिस अधिकारी ने पीड़िता को कार्यालय समय के अलावा भी मिलने को मजबूर किया-

डीजीपी ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता को कार्यालय का समय समाप्त होने के बाद भी मिलने को मजबूर किया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के सत्यापन के बाद और एसीपी द्वारा पीड़िता को रविवार को अपने घर बुलाए जाने के बाद अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। डीजीपी ने बताया कि आरोपी एसीपी के आवास और अन्य परिसरों की तलाशी ली जा रही है। 

टॅग्स :रेपराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट