लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पति के साथ मिलकर हॉस्टल की छात्राओं का यौन उत्पीड़न करवाती थी वार्डन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 4, 2019 04:09 IST

कक्षा 12वीं की दो नाबालिग छात्राओं ने छात्रावास की वार्डन और उसके पति, उसके दोस्तों द्वारा छेडछाड करने और अन्य दोस्तों के साथ दोस्ती करने के लिये दबाव डालने की शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार को दंपति को गिरफ्तार किया है। 

Open in App

राजस्थान के अलवर जिले में सरकारी छात्रावास की नाबालिग छात्राओं के साथ कथित छेडछाड मामलें में छात्रावास की वार्डन और उसे पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

कक्षा 12वीं की दो नाबालिग छात्राओं ने छात्रावास की वार्डन और उसके पति, उसके दोस्तों द्वारा छेडछाड करने और अन्य दोस्तों के साथ दोस्ती करने के लिये दबाव डालने की शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार को दंपति को गिरफ्तार किया है। 

छात्राओं ने आरोप लगाया कि वार्डन फोन कर उन्हें अपने घर बुलाती थी और उसके पति उन्हें उसके दोस्त के साथ दोस्ती करने के लिये दबाव डालते थे।

अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि कक्षा 12वीं की छात्राओं से छेडछाड करने और उसके पति द्वारा नाबालिग छात्राओं को उसके दोस्त के साथ दोस्ती करने के लिये दबाव डालने का मामला शनिवार को किशनगढबास थाने में दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि मामला के प्रकाश में आने के बाद किशनगढ बास की कार्यवाहक सर्किल अधिकारी नेहा अग्रवाल ने पीडिताओं के रविवार को बयान दर्ज किये। दोपहर में आरोपी छात्रावास वार्डन नीलकमल यादव :39: और उसके पति नरेश यादव :40: को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 :ए:(यौन उत्पीड़न) से जुड़े अपराध,120—बी आपराधिक षडयंत्र, पोक्सो अधिनियम ,अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया कि नरेश यादव अलवर के तिजारा क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में अध्यापक है। वहीं हरियाणा के फरीदाबाद निवासी तीसरा आरोपी और नरेश यादव का दोस्त फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह