लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अस्पताल में मरीज से मारपीट का वीडियो वायरल, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 4, 2019 00:36 IST

Open in App

 शहर के सवाई मानसिंह अस्पताल में एक मरीज के साथ चिकित्सक द्वारा मारपीट का एक वीडियो सोमवार को वायरल होने के बाद राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने अस्पताल प्रशासन को 25 जून तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिये हैं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जयपुर के चांदपोल बाजार इलाके में रहने वाले उत्तरप्रदेश निवासी मुबारिक (30) को अज्ञात जहर खाने और पेट संबंधी बीमारी के कारण एक जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज की जांच के लिये एक महिला चिकित्सक द्वारा खून लेने के दौरान मरीज ने हिंसक बर्ताव किया और उसने चिकित्सक के साथ मारपीट की। जब एक अन्य पुरूष चिकित्सक और मरीज के परिजनों के बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसने उन पर भी हाथ उठा दिया।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डी एस मीणा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में संभवत: काट छांट की गयी है। मामले की जांच अस्पताल की अनुशासन समिति करेगी और अस्पताल प्रशासन अपनी रिपोर्ट राजस्थान मानवाधिकार आयोग को भी देगा। उन्होंने बताया कि मरीज की हालत ठीक है और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी। मारपीट की यह घटना एक जून को ही घटित हुई थी लेकिन मामला सोमवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया।

वीडियो में एक चिकित्सक एक वार्ड में भर्ती मरीजों के सामने एक मरीज को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने इसे एक गंभीर अपराध माना है जिसमें एक मरीज की अन्य मरीजों के सामने पिटाई की गई। इस संबंध में आयोग ने अस्पताल प्रशासन से 25 जून तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। 

टॅग्स :राजस्थानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा