लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: नंगे प्रेमियों के जोड़े पर 50 फेवीक्विक की बोतलें फेक कर तांत्रिक ने ली कपल की जान, इस कारण आरोपी ने की हत्या, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 16:38 IST

Open in App

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को उदयपुर में एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि गोगुंदा थाना क्षेत्र के केलाबावड़ी के जंगलों में 18 नवंबर को सरकारी अध्यापक और उसकी महिला मित्र के निर्वस्त्र शव पाए गए थे। 

शादीशुदा प्रेमियों का चल रहा था प्रेम- पुलिस

उदयपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दोनों ही शादीशुदा थे और मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था। उनके अनुसार शवों के मिलने के बाद करीब 50 जगहों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया एवं 200 लोगों से पूछताछ की गई थी। 

7-8 साल से ताबीज देने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तांत्रिक भालेश कुमार को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। उन्होंने बताया कि कुमार पिछले 7-8 साल से भादवी गुड़ा स्थित इच्छापूर्ण शेषनाग भावजी मंदिर में रहकर लोगों को कष्ट निवारण के लिए ताबीज बना कर देता है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका सोनू कवर और मृतक राहुल मीणा के परिजन भी इस मंदिर में आते-जाते रहते हैं तथा मंदिर के दर्शन के दौरान ही राहुल और सोनू कंवर की दोस्ती हुई थी। उन्होंने बताया कि राहुल अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था जिसके बाद उसने (पत्नी ने) तांत्रिक से मदद मांगी तो तांत्रिक ने सोनू कवर से संबंधों के बारे में उन्हें बता दिया। 

इस कारण तांत्रिक ने की हत्या

पुलिस के अनुसार जब राहुल और सोनू को इस बारे में पता चला तो वो तांत्रिक से नाराज हो गए और उन्होंने उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि भक्तों में बना बनाया नाम एवं पहचान खराब होने के डर से तांत्रिक ने दोनों को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली और उसने बाजार से 50 के करीब फेवीक्विक इकट्ठा कर ली। 

उन्होंने बताया कि 15 नवंबर की शाम तांत्रिक ने राहुल और सोनू को बुलाया और उन्हें एकांत जगह पर ले गया। 

इस तरह से की हत्या

पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर दोनों जब शारीरिक संबंध बना रहे थे तो वह दूसरी तरफ चला गया तथा फिर उसने इस दौरान फेवीक्विक की बोतल दोनों के ऊपर उड़ेल दी। पुलिस के मुताबिक बाद में चाकू और पत्थर से वार कर वह दोनों की हत्या कर वहां से निकल गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के शव 18 नवंबर को मिले थे। तांत्रिक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई