लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: झालावाड़ में अलग अलग घटनाओं में दो दलित नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म

By भाषा | Updated: May 21, 2020 16:48 IST

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पोक्सो) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदो दलित नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटनाएं सामने आयी हैं।मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कोटा: राजस्थान के झालावाड़ जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो दलित नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटनाएं सामने आयी हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाएं झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर 18 घंटे के अंदर हुयीं।

एक घटना मंगलवार रात की है जबकि दूसरी घटना बुधवार दोपहर की है। खानपुर थाने के प्रभारी कमल चंद मीणा ने बताया कि पहले मामले में 16 वर्षीय एक दलित लड़की के साथ बुधवार दोपहर एक पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया। उस समय उसके माता-पिता गाँव में मनरेगा के तहत काम करने गए थे।

उन्होंने कहा कि माता-पिता के लौटने के बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पोक्सो) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है।

दूसरी घटना में खानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक अन्य स्थान पर मंगलवार रात 13 वर्षीय एक दलित लड़की के साथ उसके पड़ोस के 19 वर्षीय युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि पीड़िता अपने माता-पिता के साथ बुधवार सुबह थाने पहुंची और युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी अक्सर उसे तंग करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

टॅग्स :रेपराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह