लाइव न्यूज़ :

शर्मसारः 14 साल की नाबालिग रेप पीड़िता ने ‘प्रीमैच्योर’ बच्ची को दिया जन्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 

By भाषा | Updated: May 30, 2019 16:04 IST

पुलिस जांच अधिकारी भंवरलाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि नाबालिग द्वारा ‘प्रीमैच्योर’ बच्ची को जन्म देने के बाद पुलिस ने आरोपी आमिर काजी (20) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत 28 मई को मामला दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता का अस्पताल में बयान दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता और नवजात बच्ची को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

राजस्थान के सीकर जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र में बलात्कार पीड़ित नाबालिग द्वारा ‘प्रीमैच्योर’ बच्ची को जन्म देने के बाद पड़ोस में रहने वाले आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच अधिकारी भंवरलाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि नाबालिग द्वारा ‘प्रीमैच्योर’ बच्ची को जन्म देने के बाद पुलिस ने आरोपी आमिर काजी (20) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत 28 मई को मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का अस्पताल में बयान दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता और नवजात बच्ची को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि नाबालिग ने मंगलवार को यहां राजकीय जनाना अस्पताल में ‘प्रीमैच्योर’ बच्ची को जन्म दिया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 14 साल की इस किशोरी के पेट में दर्द की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बालिका के परिजनों को बताया कि नाबालिग सात महीने की गर्भवती है।

इसके तुरंत बाद गर्भवती बालिका को प्रसव कक्ष में ले जाया गया। वहां चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी में बालिका ने ‘प्रीमेच्यौर’ बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि नाबालिग ने बलात्कार के बाद बदनामी के डर से घर वालों को युवक के बारे में नहीं बताया। उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर वह उसे बार-बार ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म

राजस्थान के सीकर जिले के रानोली थानाक्षेत्र के एक गांव में एक पिता द्वारा दो साल से अपनी ही नाबालिग बेटी से बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के ननिहाल जाने पर मामला सामने आया और पीड़िता ने मां के साथ थाने आकर पिता के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज करवाया।

रानोली थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया कि करीब दो साल से उसका पिता उसके साथ बलात्कार कर रहा है। इस दौरान पीड़िता में आरोपी पिता का ऐसा खौफ बैठ गया कि वह अपनी मां तक को बार बार हो रही ज्यादती के बारे में नहीं बता पायी।

पीड़िता नौवीं कक्षा में पढ़ती है और गर्मी की छ़ुट्टियों में अपनी मां के साथ अपने ननिहाल गई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपनी मामी को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां को घटना का पता चला तो मां अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर रानोली थाने पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा