लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद वीडियो और अश्लीर तस्वीरें वायरल करने की धमकी, घर के पास से हुआ लड़की का अपहरण

By भाषा | Updated: March 6, 2019 01:32 IST

राजस्थान के सीकर जिले में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित नाबालिग छात्रा जब फोन पर बात करते हुए अपने घर के गेट के पास चली गई थी, तो उसी दौरान घर के बाहर एक सफेद रंग की कार में दो लडक़े आए और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया तथा उसका मोबाइल छीन लिया।

Open in App

राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके में दो युवकों द्वारा एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील फोटो लेने और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंगलवार को खंडेला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि पीड़ित छात्रा की बड़ी बहन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच नीमकाथाना सर्किल अधिकारी को दी गई है।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित नाबालिग छात्रा जब फोन पर बात करते हुए अपने घर के गेट के पास चली गई थी, तो उसी दौरान घर के बाहर एक सफेद रंग की कार में दो लडक़े आए और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया तथा उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने उसे घर से दूर ले जाकर और गाड़ी से उतार कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया, आपत्तिजनक तस्वीरें खींची और आधे घंटे बाद गाड़ी में बिठाकर वापस उसके घर के पास छोड़ आए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

टॅग्स :राजस्थानरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना