लाइव न्यूज़ :

Rajasthan ki khabar: गर्भवती महिला ने कुल्हाड़ी से पति की काटी गर्दन, शव को घर के पीछे गाड़ा, थाने पहुंच पुलिस से बताई कहानी

By भाषा | Updated: June 3, 2020 14:17 IST

राजस्थान के सीकर में खौफनाक मंजर ने सबको हैरान कर दिया है। थाने पहुंत महिला ने कहा कि वह अपने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला है। जिसको सुनकर पुलिसवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भवती महिला सरोज बलाई (27) ने मंगलवार को अपने पति महावीर बलाई (30) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।हत्या करने के बाद उसने पति का शव घर के पीछे गाड़ दिया। उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को हत्या के बारे में बताया।

सीकरः सीकर के धोद थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक गर्भवती महिला ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने पति की हत्या कर दी और शव को घर के पीछे गाड़ दिया।

सीकर पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंह सिंगला ने बताया कि भैरुंपुरा जागीर गांव में गर्भवती महिला सरोज बलाई (27) ने मंगलवार को अपने पति महावीर बलाई (30) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने पति का शव घर के पीछे गाड़ दिया। उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को हत्या के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला पति के विवाहेतर संबंध से नाराज थी। इसका पता चलने पर महिला ने कुल्हाड़ी से वार कर पति की हत्या कर दी। धोद थाना के पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी महिला सरोज नौ महीने की गर्भवती है। 

घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या

सीकर के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने चाचा-चाची की हत्या कर दी। नीमकाथाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर रामगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 18 में बुजुर्ग दंपति जमनालाल स्वामी और सुंदर देवी घर में सो रहे थे।

इस दौरान उनके भतीजे मांगीलाल (26) ने चाकू से वार करके उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय बुजुर्ग दंपति घर में अकेले थे। भतीजे से एक कमरे को लेकर उनका विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मेरठ में छह साल की बच्ची की हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में छह साल की एक बच्ची का शव मिला है। बच्ची सोमवार रात से गायब थी। पुलिस अधिकारी दिनेश शुक्ला ने दर्ज शिकायत के आधार पर बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर निवासी इरफान की छह साल की बेटी सोमवार रात से गायब थी।

उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने पहले तो उसकी काफी तलाश की लेकिन, जब कोई सुराग नहीं लगा तब स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह राहगीरों ने खेत में एक बच्ची का शव पड़ा देखा। शव की शिनाख्त इरफान की छह साल की बेटी के रूप में की गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा