राजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2026 16:18 IST2026-04-04T16:16:58+5:302026-04-04T16:18:05+5:30

Rajasthan road accident: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर भाई-बहन और नाबालिग लड़का सवार थे।

Rajasthan road accident 4 people including police sub-inspector killed 3 crushed speeding car in Bharatpur | राजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

सांकेतिक फोटो

HighlightsRajasthan road accident: मीटर तक घसीटा और हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।Rajasthan road accident: नांगल बेला गांव के पास हुआ जब कार एक ट्रक में पीछे से जा टकराई।Rajasthan road accident: ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाना भी हादसे की वजह हो सकता है।

जयपुर: राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पुलिस के एक उपनिरीक्षक (एसआई) समेत चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, भरतपुर जिले में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। यह हादसा शुक्रवार रात गोपालगढ़ के पास हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर भाई-बहन और नाबालिग लड़का सवार थे।

चश्मदीदों ने बताया कि वाहन ने मोटरसाइकिल को कुछ मीटर तक घसीटा और हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। मृतकों की पहचान नजाकत अली (28), उनकी बहन मुस्सी (38) और उनके बेटे मोनीस (15) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि तीनों अंधवारी गांव के पास रुके थे और मोटरसाइकिल से उतरने ही वाले थे कि कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

मुस्सी और मोनीस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नजाकत ने अलवर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य हादसे में करौली जिले के सपोटरा पुलिस थाने में तैनात उपनिरीक्षक हनुमान मीणा (55) की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर आंधी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नांगल बेला गांव के पास हुआ जब कार एक ट्रक में पीछे से जा टकराई।

इसमें दो कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए और उन्हें दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार संभवत: कार चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। हालांकि ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाना भी हादसे की वजह हो सकता है।

Web Title: Rajasthan road accident 4 people including police sub-inspector killed 3 crushed speeding car in Bharatpur

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे