लाइव न्यूज़ :

पुलिस आरोपी को नहीं कर रही थी गिरफ्तार, गुस्साई रेप पीड़िता ने थाने में खुद को लगाई आग, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 16:41 IST

राजस्थान के जयपुर में वैशाली नगर पुलिस स्‍टेशन में रविवार को 35 वर्षीया रेप पीड़‍िता ने खुद को आग लगा ली। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के पति ने बताया, 'मेरी पत्‍नी ने दो महीने पहले 29 साल के शख्‍स के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।पुलिस ने अनुसार बलात्कार के मामले की जांच की जा रही है लेकिन पर्याप्त सबूत नहीं होने के कारण अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

जयपुर की एक पुलिस थाने में आत्मदाह की कोशिश करने वाली बलात्कार पीड़िता की सोमवार को एसएमएस अस्पताल में मौत हो गयी। महिला ने इस साल जून में रविंद्र सिंह के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। वह उसे गिरफ्तार करने की मांग कर रही थी। पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के दोस्त सिंह ने 2015 में उससे बलात्कार किया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था और वह उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। महिला रविवार को अपने बेटे के साथ जयपुर वैशाली नगर थाने पहुंची और मुख्य गेट के पास खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। 

पुलिस के अनुसार,'महिला की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गयी।' सह उपायुक्त राय सिंह बेनीवाल के अनुसार बलात्कार के मामले की जांच की जा रही है लेकिन पर्याप्त सबूत नहीं होने के कारण अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

महिला के पति ने बताया, 'मेरी पत्‍नी ने दो महीने पहले 29 साल के शख्‍स के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

टॅग्स :राजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट