लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: नाबालिग की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 11, 2018 15:23 IST

फोटो वायरल करने वाले युवक ने लड़की के पिता को आगे भी समाज में नंगा करने की धमकी दी है। धमकी से परेशान होकर शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Open in App

बीकानेर, 11 अगस्त: शहर में एक नाबालिग लड़की के अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया में उसे वायरल करने का मामला सामने आया है। खबरों कि मानें तो फोटो वायरल करने वाले युवक ने लड़की के पिता को आगे भी समाज में नंगा करने की धमकी दी है। धमकी से परेशान होकर शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। यह मामला नया शहर पुलिस थाना क्षेत्र का है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से उसकी बेटी का एक अश्लील फोटो डाल दिया गया।थाने से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की ओर से उसकी बहन ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी मनीष पुत्र मालजी ने उसकी नाबालिग बहन की आपत्तिजनक फोटो खींचकर व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया में वायरल कर दी है।

थानाध्यक्ष संजय विश्वास ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 292, 354 (क), 384 भादस व 66 , 67, 67 (क) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 वा 7/8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर