लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2022 पेपर लीक मामले में 8 लोग गिरफ्तार, दोबारा होगा एग्जाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2022 20:05 IST

Rajasthan Police Constable 2022 paper leak: मामले में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे14 मई के दूसरे शिफ्ट का पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द मामले में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने 8 लोगों को गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गयी है। कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। हालांकि, 14 मई के दूसरे शिफ्ट का पेपर लीक होने की वजह से यह परीक्षा अब रद्द कर दी गई है। मामले में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रश्नपत्र के ‘लीक’ होने से कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी दूसरी पाली की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के तहत 14 मई को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान जयपुर के दिवाकर पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक द्वारा प्रश्नपत्र को समय से पहले खोल लिया गया। 

इस कारण इस प्रश्नपत्र को ‘लीक’ हुआ माना गया है। जानकारी के अनुसार, 14 मई को दूसरी पाली में करीब पौने तीन लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन अब यह परीक्षा दोबारा होगी। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि दिवाकर पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस और गृह रक्षा विभाग ने कांस्टेबल व आरक्षी पद के लिए 13 मई से 16 मई तक लिखित परीक्षा आयोजित की थी। कांस्टेबल पद की 4,588 भर्तियों के लिए 18,23,343 और गृह रक्षा विभाग में मुख्य आरक्षी व आरक्षी पद की 141 रिक्तियों के लिए 59,820 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 61.25 प्रतिशत यानी 11,53,523 अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए। 

इससे पहले, सोमवार को भरतपुर जिला पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले उपलब्ध कराने का झांसा देने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :राजस्थान पुलिसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट