वरमाला से पहले दूल्हा गिरफ्तार, दिव्यांग महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
By धीरेंद्र जैन | Updated: July 26, 2019 04:19 IST2019-07-26T04:19:26+5:302019-07-26T04:19:26+5:30
मामले की जांच कर रही महिला थाना प्रभारी ने बताया कि रामदेव रोड रहने वाली एक दिव्यांग महिला ने राजेन्द्र नगर निवासी नरेश शर्मा पर आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व मेरे पति की मौत के बाद मेरी नरेश से मुलाकात हुई और नरेश ने महिला से संबंध बनाए और विवाह करने का झांसा दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
शादी में पुलिस आ जाए तो यह शुभ संकेत नहीं हैं ये समझ लेना चाहिए। राजस्थान के पाली जिले में पुलिस ने वरमाला से ठीक पहले विवाह में पहुंचकर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे पर एक दिव्यांग महिला को विवाह का झांसा देकर देह शोषण करने का आरोप है।
मामले की जांच कर रही महिला थाना प्रभारी ने बताया कि रामदेव रोड रहने वाली एक दिव्यांग महिला ने राजेन्द्र नगर निवासी नरेश शर्मा पर आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व मेरे पति की मौत के बाद मेरी नरेश से मुलाकात हुई और नरेश ने महिला से संबंध बनाए और विवाह करने का झांसा दिया। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी शादी नहीं की।
दो दिन पूर्व दिव्यांग महिला ने नरेश के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया। इस बीच आरोपी नरेन्द्र शर्मा किसी अन्य से विवाह करने जा रहा था कि ऐन वक्त पर पुलिस ने पहुंचकर वरमाला से पूर्व उसे हिरासत में ले लिया। दिव्यांग महिला दो बच्चों की मां है।