लाइव न्यूज़ :

Rajasthan News: दूदू के जिलाधिकारी हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज के खिलाफ मामला दर्ज, एसीबी ने रिश्वत मामले में आवास की तलाशी ली, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2024 11:30 IST

Rajasthan News: दूदू के जिलाधिकारी और पटवारी द्वारा परिवादी से 25 लाख रुपये की मांग कर परेशान किया जा रहा था और बाद में 21 लाख रुपये लेना तय हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवादी ने 21 लाख रुपये देने में असमर्थता जाहिर की तो बाद में 15 लाख रुपये लेना तय हुआ।7.5 लाख रुपये कलेक्टर द्वारा अपने डाक बंगले पर मंगवाया जाना ‘रिकॉर्डिड’ बातचीत में स्पष्ट हुआ। रिश्वत की मांग किए जाने की बात का सत्यापन करने के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कथित रिश्वतखोरी के एक प्रकरण में दूदू के जिलाधिकारी हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जिलाधिकारी के आवास तथा तहसील कार्यालय की तलाशी ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान शुक्रवार देर रात तक जारी रहा। एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रवि ने एक बयान में बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई की दूदू कस्बे में उनकी कंपनी के नाम से 204 बीघा जमीन में से कुछ खसरे तालाब/पाल क्षेत्र में होने के कारण रूपांतरण करवाए जाने की बात को लेकर एक शिकायत जिलाधिकारी के पास गई थी।

उन्होंने बताया कि इस पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में दूदू के जिलाधिकारी और पटवारी द्वारा परिवादी से 25 लाख रुपये की मांग कर परेशान किया जा रहा था और बाद में 21 लाख रुपये लेना तय हुआ। परिवादी ने 21 लाख रुपये देने में असमर्थता जाहिर की तो बाद में 15 लाख रुपये लेना तय हुआ।

एसीबी अधिकारी ने बताया कि तय रकम में से 7.5 लाख रुपये कलेक्टर द्वारा अपने डाक बंगले पर मंगवाया जाना ‘रिकॉर्डिड’ बातचीत में स्पष्ट हुआ। ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच में दूदू के जिलाधिकारी हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की बात का सत्यापन करने के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अदालत से तलाशी के लिए वारंट लेकर एसीबी जिलाधिकारी दूदू के डाक बंगले और तहसील कार्यालय पहुंची और वहां की तलाशी ली जो कि शुक्रवार देर रात तक जारी रही। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी रह चुके ढाका को पिछले साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा