लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः मां ने रिश्तेदार से मिलकर झूठी शान के खातिर अपनी बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 30, 2020 15:07 IST

पाली के पुलिस अधीक्षक रोहित कोटोकी ने कहा, ‘‘ घटना 19 मार्च की है। पुलिस मुखबिर के जानकारी देने के बाद घटना एक महीने बाद सबके सामने आई।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के पाली जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी की उसकी मां और एक रिश्तेदार ने झूठी शान के चलते कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने बाद में जलाकर उसे गांव में ही दफना दिया।

जोधपुरः राजस्थान के पाली जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी की उसकी मां और एक रिश्तेदार ने झूठी शान के चलते कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में जलाकर उसे गांव में ही दफना दिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के शव के अवशेष निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी मां सीता देवी और एक रिश्तेदार स्वराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।पाली के पुलिस अधीक्षक रोहित कोटोकी ने कहा, ‘‘ घटना 19 मार्च की है। पुलिस मुखबिर के जानकारी देने के बाद घटना एक महीने बाद सबके सामने आई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मृतका की मां और एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

अधिकारी ने अनुसार शिशराम और स्वराम दोनों भाई हैं, जो काफी समय पहले पुणे चले गए थे। मृतका रिंकू के पुणे में एक लड़के के साथ प्रेम संबंध थे, जिसके साथ वह दो महीने पहले चली गई थी। रिंकू के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि लड़के ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। लड़की के नाबालिग होने की वजह से लड़के को गिरफ्तार कर किशोरी को घर वालों के हवाले कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि लड़के को जमानत मिलने पर रिंकू ने अपने परिवार से उससे शादी करने की बात कही, जिसके बाद वह उसे स्थानीय देवता के दर्शन के बहाने 18 मार्च को राजस्थान ले आए और 19 मार्च को घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे पुणे लौट आए। घटना में परिवार के बाकी सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह