राजस्थानः मां ने रिश्तेदार से मिलकर झूठी शान के खातिर अपनी बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 30, 2020 15:07 IST2020-04-30T15:07:08+5:302020-04-30T15:07:08+5:30

पाली के पुलिस अधीक्षक रोहित कोटोकी ने कहा, ‘‘ घटना 19 मार्च की है। पुलिस मुखबिर के जानकारी देने के बाद घटना एक महीने बाद सबके सामने आई।’’

Rajasthan: Mother killed her daughter together with a relative in pali district | राजस्थानः मां ने रिश्तेदार से मिलकर झूठी शान के खातिर अपनी बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Demo Pic

Highlightsराजस्थान के पाली जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी की उसकी मां और एक रिश्तेदार ने झूठी शान के चलते कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने बाद में जलाकर उसे गांव में ही दफना दिया।

जोधपुरः राजस्थान के पाली जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी की उसकी मां और एक रिश्तेदार ने झूठी शान के चलते कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में जलाकर उसे गांव में ही दफना दिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के शव के अवशेष निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी मां सीता देवी और एक रिश्तेदार स्वराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पाली के पुलिस अधीक्षक रोहित कोटोकी ने कहा, ‘‘ घटना 19 मार्च की है। पुलिस मुखबिर के जानकारी देने के बाद घटना एक महीने बाद सबके सामने आई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मृतका की मां और एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

अधिकारी ने अनुसार शिशराम और स्वराम दोनों भाई हैं, जो काफी समय पहले पुणे चले गए थे। मृतका रिंकू के पुणे में एक लड़के के साथ प्रेम संबंध थे, जिसके साथ वह दो महीने पहले चली गई थी। रिंकू के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि लड़के ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। लड़की के नाबालिग होने की वजह से लड़के को गिरफ्तार कर किशोरी को घर वालों के हवाले कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि लड़के को जमानत मिलने पर रिंकू ने अपने परिवार से उससे शादी करने की बात कही, जिसके बाद वह उसे स्थानीय देवता के दर्शन के बहाने 18 मार्च को राजस्थान ले आए और 19 मार्च को घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे पुणे लौट आए। घटना में परिवार के बाकी सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

Web Title: Rajasthan: Mother killed her daughter together with a relative in pali district

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे