लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोर्ट जाते समय वकील का हुआ अपहरण, बदमाशों ने फिरौती मांगे 15 लाख रुपये

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 21, 2020 18:43 IST

अपहृत वकील के परिजनों की सूचना पर दौसा पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। मोबाइल नंबरों के आधार पर साइबर सेल ठिकाना तलाश करने का प्रयास कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवकील का अपहरण कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। वकील को छोड़ने की एवज में 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

जयपुर: प्रदेश के दौसा जिले में एक वकील का अपहरण कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। अपहृत वकील के भाई द्वारा दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि मेरा भाई रमेश सैनी सुबह कोर्ट जाने के लिए अपनी कार से रवाना हुआ था। दोपहर में लगभग 3 बजे पिताजी के मोबाईल पर रमेश के नंबर से कॉल आया। 

काॅल करने वाले ने रमेश के हिण्डौन स्थित खेडी गांव में होने के बात कहकर दोनों को आने को कहा। जब दोनो पिता-पुत्र खेड़ी पहंुचे तो वहां दो लोगों ने रमेश को छोड़ने की एवज में 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पिता ने कहा कि पहले रमेश से मिलवाओ, लेकिन बदमाशों ने मिलवाने से मना कर दिया और रुपये नहीं देने पर रमेश को जान से मारने की धमकी दी।

परिजनों की सूचना पर दौसा पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। मोबाइल नंबरों के आधार पर साइबर सेल ठिकाना तलाश करने का प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस ने देर रात अपहृताओं से पीड़ित को छुडाने का दावा किया है, लेकिन अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह