लाइव न्यूज़ :

सात साल की नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, घर के पास ही फेंका हुआ था शव

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 29, 2018 15:34 IST

परिवार वालों ने बताया कि देर रात जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने फौरन स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना दी।

Open in App

जयपुर,  29 जुलाई: देश में मासूम बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा उदारहण राजस्थान के झालावाड़ जिले का है। जहां एक नाबालिग बच्ची के रेप और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक झालावाड़ के कामखेड़ा में शुक्रवार( 27 जुलाई) को गुरू पूर्णिमा के एक कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान एक बच्ची लापता हो गई थी, जिसके बाद शनिवार( 28 जुलाई) की शाम उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर बरामद किया गया। 

 गुरू पूर्णिमा के कार्यक्रम लौटते वक्त गायब हुई बच्ची 

पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ पहले रेप को अंजाम दिया गया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आरोपी शव को घर के कुछ दूर फेंककर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक पीड़िता शुक्रवार शाम गुरू पूर्णिमा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसे उसे कोई अगवा किया होगा और फिर रेप किया और हत्या करके फरार हो गया। 

पश्चिम बंगाल: एक और बीजेपी नेता की हत्या, धारदार हथियारों से गोदकर किया गया मर्डर

घर के पास ही मिल शव 

परिवार वालों ने बताया कि देर रात जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने फौरन स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना दी। इसके बाद काफी देर तक खोज-बीन करने के बाद शनिवार शाम बच्ची का शव उसके घर के पास ही बरामद किया गया। 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात-चीत में झालावाड़ के एसपी आनंद शर्मा ने कहा कि बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृत नाबालिग का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। 

 पांच महीने के भीतर दूसरी घटना

बता दें कि झालावाड़ में पांच महीने के भीतर नाबालिग से रेप की यह दूसरी घटना सामने आई है। इससे पहेल भी एक छह साल की बच्ची को पहले उसके घर से बंधक बनाया गया और फिर हत्या कर खेत में फेंक दिया गया था। 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :राजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना