लाइव न्यूज़ :

पति ने साथियों के साथ मिलकर किया पत्नी से गैंगरेप, पैर लोहे के दरवाजे से बांधा, विवाहिता बेटी से भी किया था दुष्कर्म

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2021 21:38 IST

राजस्थान के जालौर जिले में पति-पत्नी के अटूट रिश्ते को शर्मसार कर दिया. पीड़िता का पति सिरोही के मणादर गांव में काम करता है. पीड़िता 3 बच्चों की मां है और अपने मायके जालौर में रह रही थी.

Open in App
ठळक मुद्दे विगत 12 जनवरी को पीड़िता का पति आया और उसे बाइक पर बिठाकर मणादर गांव ले गया.उसके साथ मारपीट की गई और उसके पैर लोहे के दरवाजे से बांध दिए. अर्जुन सिंह, छगना राम, नारायण शराब के नशे में बैठे थे. इसके बाद पति सहित सभी ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया.

जयपुरः राजस्थान के जालौर जिले में पति-पत्नी के अटूट रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद की पत्नी से गैंगरेप किया.

इस संबंध में जालौर कोतवाली थाने में एक महिला ने उसकी विवाहिता बेटी के साथ रेप करने वाले उसके पति और उसके साथियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का पति सिरोही के मणादर गांव में काम करता है. पीड़िता 3 बच्चों की मां है और अपने मायके जालौर में रह रही थी.

पीड़िता का आरोप है कि विगत 12 जनवरी को पीड़िता का पति आया और उसे बाइक पर बिठाकर मणादर गांव ले गया. वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसके पैर लोहे के दरवाजे से बांध दिए. वहां अर्जुन सिंह, छगना राम, नारायण शराब के नशे में बैठे थे. इसके बाद पति सहित सभी ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया.

दूसरे दिन पीड़िता के माता-पिता वहां पहुंचे तो वारदात की जानकारी मिली. इसके बाद पीड़िता को जालौर एसपी श्याम सिंह के समक्ष पेश किया, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोतवाली थाने में केस दर्ज करने के आदेश दिए.

जालौर के डीएसपी कैलाश कुमार ने बताया कि महिला ने अपनी पुत्री के साथ हुए रेप का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का धारा 161 के तहत पीडि़ता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है.

महिला की हत्या कर शव फ्लैट की दीवार में छिपाने वाला गिरफ्तार

महिला मित्र की हत्या कर उसका शव फ्लैट की दीवार में छिपाने वाले 30 वर्षीय युवक को पालघर जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि युवक और उस महिला के बीच लगभग पांच वर्ष से संबंध थे. पुलिस की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि आरोपी ने 32 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी.

पहली नजर में ऐसा अनुमान है कि महिला की हत्या पिछले वर्ष अक्तूबर में की गई. उसका कंकाल अब वनगांव गांव में स्थित आरोपी के फ्लैट से बरामद हुआ. विज्ञप्ति में बताया गया,''आरोपी के महिला के साथ पांच साल से संबंध थे. महिला अंतिम बार 21 अक्तूबर को आरोपी के साथ नजर आई थी.

महिला के परिजनों ने जब आरोपी से उसके बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गुजरात के वापी गई हुई है. काफी दिनों तक महिला के नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. तब खोजबीन और जांच शुरू की गई. जांच के दौरान ही हत्या का पता चला.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा