लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ः कार और ट्रोले में भिड़ंत, सर्किल इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह समेत 4 लोगों की मौत, जैसलमेर में भी चार मरे

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 9, 2020 20:41 IST

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतने जोरों की थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका अगला हिस्सा ट्रोले में घुस गया। पुलिस ने ट्रोला चालक को हिरासत में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कार सवार चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।बांसवाड़ा में तैनात पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह उनकी पत्नी ममता, विनय यादव उनकी पत्नी जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।

जयपुरः राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में प्रतापगढ़-बांसवाड़ा नेशनल हाइवे पर मंगलवार देर रात एक ट्रोले और कार में हुई आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में बांसवाड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

बांसवाड़ा में तैनात पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह उनकी पत्नी ममता, विनय यादव उनकी पत्नी जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतने जोरों की थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका अगला हिस्सा ट्रोले में घुस गया। पुलिस ने ट्रोला चालक को हिरासत में ले लिया।

कार सवार लोग जयपुर से बांसवाड़ा लौट रहे थे उसी दौरान प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा क्षेत्र में पाडलिया के पास यह हादसा हो गया। मृतकों के परिजन जयपुर से प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सीआई अखिलेश अलवर जिले के बहरोड़ के रहने वाले थे। वह फिलहाल जयपुर में रह रहे थे और बांसवाड़ा में तैनात थे। जयपुर में छुट्टियां बिताने के बाद बांसवाड़ा लौट रहे थे।

जैसलमेर जिले कि मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को सेना के एक वाहन और कैंपर की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना अधिकारी मानक राम विश्नोई ने बताया कि 105 आर डी के निकट सेना के वाहन व कैम्पर के बीच भिडंत में कैम्पर में सवार चार जनों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मूलाराम, केशराराम, खेताराम, सताराम के रूप में की गई है जबकि घायल लाला राम को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाराजस्थानजयपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर