लाइव न्यूज़ :

जयपुरः थानेदार जीजा ने बहन को घर से निकाला, न्याय दिलाने टावर पर चढ़ा भाई, पैसे भेजना भी किया बंद

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 14, 2020 21:01 IST

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। युवक ने अपना मांग पत्र टावर से ही नीचे फेंक दिया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने बताया कि आज सवेरे लगभग साढे़ आठ बजे कालुराम चैधरी नामक एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देटावर के नीचे बैठी बहन से पुलिस ने पूछा तो उसने बताया कि उसके पति सब इंस्पेक्टर हैं औ कोथून के रहने वाले हैं।महिला का आरोप है कि किसी विवाद को लेकर उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।मेरे पति से मुझे न्याय दिलाने के लिए मेरा भाई टावर पर चढ़ा हुआ है।

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रताप नगर में थानेदार जीजा से अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। युवक ने अपना मांग पत्र टावर से ही नीचे फेंक दिया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने बताया कि आज सवेरे लगभग साढे़ आठ बजे कालुराम चौधरी नामक एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

टावर के नीचे बैठी बहन से पुलिस ने पूछा तो उसने बताया कि उसके पति सब इंस्पेक्टर हैं औ कोथून के रहने वाले हैं। महिला का आरोप है कि किसी विवाद को लेकर उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

बाद में कुछ समय तक गुजारे के लिए खर्चा दिया और अब खर्चा भी देना बंद कर दिया। जब मेरे भाई और परिवार के सदस्यों ने उससे बात करने का प्रयास किया तो उनको पति ने धमका दिया। अब मेरे पति से मुझे न्याय दिलाने के लिए मेरा भाई टावर पर चढ़ा हुआ है।

महिला ने बताया कि इस संबंध में उसने जिला कलक्टर से लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष और टोंक एसपी को अनेक बार शिकायत भी दर्ज करा दी है। लेकिन उसको न्याय नहीं मिला रहा। बहन को न्याय दिलाने की मांग पर टावर पर चढे़ युवक को उतारने के प्रयास पुलिस की ओर से किये जा रहे हैं। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा