लाइव न्यूज़ :

क्राइम ब्रांच अधिकारी बन दो व्यापारियों से ठगे 25 लाख, एक घंटे में दिया अंजाम  

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 14, 2020 20:24 IST

दोनों ही मामलों में बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताते हुए गांजा और सोने की तस्करी का संदेह जताते हुए तलाशी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपहली घटना हल्दियों के रास्ते की है और इसके आधे घंटे बाद ही कोतवाली थाना इलाके में दूसरी वारदात को अंजाम दिया गया। बैग में पांच पैकेट में 20-25 लाख रुपये के पन्ने आरोपी ले गये। वहीं दूसरी वारदात गणगौरी बाजार में गणगौरी अस्पताल के समीप लगभग डेढ़ बजे हुई। आरोपी ने उसे बातों में उलझा लिया और फिर बैग देकर चले गये। बाद में जब परिवादी ने बैग चैक किया तो बैग से 50 हजार रुपये गायब मिले। 

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर के चारदीवारी इलाके में दो अलग -अलग व्यापारियों से दो बदमाशों द्वारा फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन 25 लाख रुपयों की ठगी किये जाने का मामले सामने आये हैं।

पहली घटना हल्दियों के रास्ते की है और इसके आधे घंटे बाद ही कोतवाली थाना इलाके में दूसरी वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों ही मामलों में बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताते हुए गांजा और सोने की तस्करी का संदेह जताते हुए तलाशी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।पहली वारदात की रिपोर्ट हल्दियों के रास्ता निवासी निखिल दुसाद ने दर्ज कराते हुए कहा कि दोपहर लगभग 1 बजे वह बैग में जवाहरात रखकर जा रहा था। गोधों के चैक के समीप बाइक सवार दो लोगों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताते हुए उसे रोका और सोने की तस्करी का आरोप लगाते हुए बैग की तलाशी देने को कहा।

आरोपियों ने सारा सामान निकाला और कहा कि तुम्हारे पास तो केवल जवाहरात है और चैन बंद कर बैग वापस दे दिया। जब परिवादी ने बैग खोला तो उसमें जवाहरात नहीं मिले। बैग में पांच पैकेट में 20-25 लाख रुपये के पन्ने आरोपी ले गये। वहीं दूसरी वारदात गणगौरी बाजार में गणगौरी अस्पताल के समीप लगभग डेढ़ बजे हुई।

जयसिंहपुरा खोर निवासी बबलू घोष ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह आर्टिफिशल ज्वैलरी का काम करता है और पांच बत्ती बैंक से 50 हजार रुपये लेकर निकला था। ई-रिक्शा में बैठकर घर जाते समय गणगौरी अस्पताल के पास बाइक सवार आरोपियों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताते हुए उसे रोका और गांजा की तस्करी का आरोप लगाते हुए बैग की तलाशी ली। एक आरोपी ने उसे बातों में उलझा लिया और फिर बैग देकर चले गये। बाद में जब परिवादी ने बैग चैक किया तो बैग से 50 हजार रुपये गायब मिले। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर