लाइव न्यूज़ :

दौसा में दुष्कर्म के आरोप से परेशान युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- झूठे आरोप से मैं गांव में मुंह दिखाने काबिल नहीं रहा

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 26, 2020 20:12 IST

पुलिस ने बताया कि दौसा के पीलवा गांव निवासी गिरधारी लाल (32) ने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट से पता चला कि उसने आत्महत्या इसलिए कि क्योंकि उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने आत्महत्या से पूर्व लिखे सुसाइड नोट लिखा कि वह गांव में किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहा।उसे मंडावर के अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और दौसा अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दियापुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि उसके खिलाफ दुष्कर्म और अश्लील फोटो खींचने का झूठा मामला दर्ज करवाया गया है।

जयपुरः राजस्थान के दौसा के पीलवा गांव में एक युवक ने उस पर लगे दुष्कर्म के आरोप से परेशान हो जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पूर्व लिखे सुसाइड नोट लिखा कि वह गांव में किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहा।

पुलिस ने बताया कि दौसा के पीलवा गांव निवासी गिरधारी लाल (32) ने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट से पता चला कि उसने आत्महत्या इसलिए कि क्योंकि उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा था।

गिरधारी ने सुबह जहर खाया था। इसके बाद उसे मंडावर के अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और दौसा अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि उसके खिलाफ दुष्कर्म और अश्लील फोटो खींचने का झूठा मामला दर्ज करवाया गया है। उसने यह भी लिखा कि वो गांव में मुंह दिखाने काबिल नहीं रहा। गांव में ही रहने वाली एक महिला ने युवक के खिलाफ 14 अगस्त को दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवक इन आरोपों से परेशान था। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा