लाइव न्यूज़ :

भरतपुरः मां ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगायी, घटना में चारों की मौत, दहेज का मामला

By भाषा | Updated: September 15, 2020 21:51 IST

थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि खानसुरजापुर गांव में मंगलवार को शारदा देवी (28) ने अपनी तीन बच्चों त्रिशा (6), अपूर्वा (4) और अवि उर्फ अविनाश (डेढ़ साल) को साथ लेकर खेत में बने एक कुएं में कथित रूप से छलांग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास, और पति के भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। महिला का पति चेन्नई में नौकरी करता है, और वह यहां अपने सास—ससुर के साथ रह रही थी।

जयपुरः राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास, और पति के भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि खानसुरजापुर गांव में मंगलवार को शारदा देवी (28) ने अपनी तीन बच्चों त्रिशा (6), अपूर्वा (4) और अवि उर्फ अविनाश (डेढ़ साल) को साथ लेकर खेत में बने एक कुएं में कथित रूप से छलांग लगा दी।

घटना में चारों की मौत हो गयी है। पुलिस ने शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि महिला का पति चेन्नई में नौकरी करता है, और वह यहां अपने सास—ससुर के साथ रह रही थी। अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में महिला के पिता की शिकायत पर पति, सास और पति के भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया है कि महिला का पति, उसकी सास और उसके पति का भाई दहेज के लिए उसे परेशान करते थे और उन्होंने ही चारों की हत्या कर उनके शवों को कुएं में फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा