लाइव न्यूज़ :

बारांः सोते समय छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या, भाभी से थे अवैध संबंध, तीन माह पहले ही मृतक की शादी हुई थी

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 30, 2020 21:15 IST

पुलिस ने बताया कि बारां के नारेड़ा गांव के एक खेत में दौलतराम का शव 23 सितंबर को मिला था। मामले में हत्या का आरोपी मृतक का सगा बड़ा भाई प्रेमचंद ही है। मृतक के अपनी पत्नी (भाभी) से संबंध होने और प्रेमचंद द्वारा उन्हें अनेकों बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा और छोटे भाई को समझाइश किये जाने के बाद भी वह नहीं माना।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे मृतक के अपनी से भाभी से अवैध संबंध होने का मामला सामने आया है।तीन माह पहले ही मृतक की शादी हुई थी और उसकी अपने पत्नी पीहर में रह रही थी। मृतक के भाई रणजीत ने 24 सितंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बीती रात दौलतराम खाना खाकर खेत में सोने गया था लेकिन अगली सुबह लाश मिली।

जयपुरः राजस्थान के बारां जिले के एक गांव में एक युवक की उसके बड़े भाई ने सोए हुए में ही धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे मृतक के अपनी से भाभी से अवैध संबंध होने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि बारां के नारेड़ा गांव के एक खेत में दौलतराम का शव 23 सितंबर को मिला था। मामले में हत्या का आरोपी मृतक का सगा बड़ा भाई प्रेमचंद ही है। मृतक के अपनी पत्नी (भाभी) से संबंध होने और प्रेमचंद द्वारा उन्हें अनेकों बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा और छोटे भाई को समझाइश किये जाने के बाद भी वह नहीं माना।

आखिरकार प्रेमचंद ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। तीन माह पहले ही मृतक की शादी हुई थी और उसकी अपने पत्नी पीहर में रह रही थी। पुलिस के अनुसार मृतक के दो भाई हैं, बड़ा प्रेमचंद और छोटा रणजीत। मृतक के भाई रणजीत ने 24 सितंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बीती रात दौलतराम खाना खाकर खेत में सोने गया था लेकिन अगली सुबह लाश मिली।

उसकी गर्दन पर 3-4 बार धारदार वार से हमले के निशान मिले। दौलतराम को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के बड़े भाई प्रेमचंद की हरकतें पर संदेह हुआ और उससे पूछताछ की गई।

पहले तो प्रेमचंद हत्या के आरोप से मना करता रहा, लेकिन पुलिस द्वारा उसके सामने रखे गये तथ्यों के बाद आखिरकार उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतक दौलतराम गांजे का आदी था और उसके अपनी भाभी से ही अवैध संबंध थे। मैंने उन्हें कई बार गलत स्थिति में देखा और समझाया लेकिन दौलत नहीं माना। आखिरकार 23 सितंबर को जब दौलतराम खेत पर गहरी नींद में सो रहा था। उसी दौरान धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

यूपी-बिहार से बच्चों की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो दलालों के कब्जे से 16 बच्चे किये बरामद

जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने दो दलालों के कब्जे से 16 बच्चों को छुडाया है जिन्हें कुछ हजार रुपयों के लिए बेचा जाने वाला था। इन बच्चों की तस्करी की एवज में मिलने वाला पैसा दलालों और जिस बस के जरिये बच्चों को यहां लाया गया उस बस के चालक और परिचालक में बंटना था।

बिहार और यूपी के निर्धन परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और काम दिलाने का प्रलोभन देकर राजस्थान और दिल्ली लाकर उन्हें बेचने वाले मामले काफी मात्रा में सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर एक बस को रोका गया। बस में 10-15 साल के 16 बच्चों के साथ दो लोग सवार थे।

बस चालक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बस के सही नंबरों को काली टेप के जरिये गलत नंबरों में बदल दिया था ताकि पुलिस या कोई अन्य एजेंसी बस के नंबरों के आधार पर उन्हें नहीं पकड़ सके। पुलिस ने बच्चों को झालाना स्थित हाॅस्टल में भेज दिया और उनकी कोरोना जांच के बाद उन्हें वापस उनके घरों को भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

पूछताछ  में गिरफ्तार दलालों ने बताया कि वे इन बच्चों को कुछ पैसे देकर उनके माता पिता से जयपुर लाए थे। यहां आरी-तारी और लाख के काम करने वाले लोगां में इनकी काफी मांग है और दलालों को इसके लिए अच्छे पैसे मिलते हैं। एक बार बच्चे खरीदनें के बाद न बच्चों को पगार देनी पड़ती थी और न ही इनके माता-पिता को कुछ पैसे देने पडते थे। पुलिस ने दोनों दलालों और बस के चालक परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली