लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः थानाधिकारी और कांस्टेबल के बीच समलैंगिक संबंध!, खुलासे के बाद निलंबित, ब्लैकमेल कर 2.2 लाख हड़पे, चैटिंग और वीडियो कॉलिंग वायरल, जानें

By भाषा | Updated: June 21, 2022 20:20 IST

पुलिस उपनिरीक्षक और खींवसर थानाधिकारी गोपाल कृष्ण ने सोमवार को नागौर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि डेगाना थाने के कांस्टेबल प्रदीप चौधरी उसे वीडियो कॉल के दौरान उसकी नग्न अवस्था की बनाई गई वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी कांस्टेबल ने पहले ही पुलिस उपनिरीक्षक से 2.2 लाख रुपये की उगाही कर ली थी।पांच लाख रुपये एवं एक लग्जरी कार की मांग कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को इसलिये निलंबित कर दिया गया।

जयपुरःराजस्थान पुलिस के एक पुलिस उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल को आचरण संबंधी नियमों के तहत विभागीय कार्रवाई के रूप में निलंबित कर दिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पर आरोप है कि दोनों एक दूसरे के साथ सेक्स चैटिंग और नग्न वीडियो कॉलिंग जैसे आचरण में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस उपनिरीक्षक और खींवसर थानाधिकारी गोपाल कृष्ण ने सोमवार को नागौर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि डेगाना थाने के कांस्टेबल प्रदीप चौधरी उसे वीडियो कॉल के दौरान उसकी नग्न अवस्था की बनाई गई वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

नागौर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि ‘‘आरोपी कांस्टेबल ने पहले ही पुलिस उपनिरीक्षक से 2.2 लाख रुपये की उगाही कर ली थी और अब वह पांच लाख रुपये एवं एक लग्जरी कार की मांग कर रहा था। पुलिस उपनिरीक्षक और थानाधिकारी ने सोमवार को मुझसे शिकायत की जिसके बाद जांच में यह स्पष्ट हो गया कि दोनों इस तरह के कृत्यों में शामिल थे।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को इसलिये निलंबित कर दिया गया क्योंकि उनका आचरण नियमानुसार उपयुक्त नहीं था। इसी दौरान खींवसर थाने में सोमवार को आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज कर उसे सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। जोशी ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा