लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: हारमोन्स के इंजेक्शन लगा देह व्यापार में धकेला जा रहा है बालिकाओं को! पुलिस ने जांच के लिए गठित किया विशेष दल

By भाषा | Updated: August 4, 2019 01:17 IST

मीडिया में आई कुछ खबरों के अनुसार अजमेर, भीलवाड़ा व कोटा जिलों के कुछ इलाकों में बालिकाओं को हारमोन्स के इंजेक्शन लगाकर तथा उनकी जन्म तिथि में फेरबदल कर उन्हें देह व्यापार में धकेला जाता है।

Open in App

राजस्थान पुलिस ने राज्य के कई जिलों में बालिकाओं को देह व्यापार में धकेलने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए एक विशेष दल गठित किया है। इस मामले में भीलवाड़ा में एक हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।

पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने अजमेर, भीलवाड़ा व कोटा जिलों में बालिकाओं को देह व्यापार में धकेलने का प्रकरण संज्ञान में आने पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट जंगा श्रीनिवास राव के नेतृत्व में विशेष दल गठित किया है और जाँच कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिंह के निर्देश पर गठित मुख्यालय के विशेष दल तथा अजमेर, भीलवाड़ा व कोटा जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्बन्धित इलाकों में पहुंचकर गहनता से जांच कर रहे हैं। मीडिया में आई कुछ खबरों के अनुसार अजमेर, भीलवाड़ा व कोटा जिलों के कुछ इलाकों में बालिकाओं को हारमोन्स के इंजेक्शन लगाकर तथा उनकी जन्म तिथि में फेरबदल कर उन्हें देह व्यापार में धकेला जाता है।

प्रवक्ता के अनुसार पुलिस महानिदेशक ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल गहन जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर भीलवाड़ा जिले के हनुमान नगर थाने के हेड कांस्टेबल अशोक सोनी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन