लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने पीड़िता की नग्न तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली

By भाषा | Updated: July 29, 2019 05:22 IST

पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय पीडि़ता के परिजन ने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो व्यक्तियों सहित चार लोगों के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज कराया है।

Open in App

राजस्थान के अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में दो लोगों ने एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी नग्न तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी और अपराध में मदद करने वाली उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और पीड़िता की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय पीडि़ता के परिजन ने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो व्यक्तियों सहित चार लोगों के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी दिनेश मीणा ने रविवार को बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाली महिला रौनक ने 17 जुलाई को पीड़िता को बुलाकर अपने घर ले गई जहां पहले से मौजूद राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रौनक के पति जैकम ने पीड़िता की नग्न फोटो खींची और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद एक अन्य युवक इमरान पीड़िता से मिला और उसकी नग्न फोटो उसके पास होने की बात कह कर उससे निजी तौर पर मिलने को कहा। जब पीड़िता ने इस बात से इनकार किया तो उसने पीड़िता की फोटो व्हाट्सऐप पर वायरल कर दी। मीणा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

शनिवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करवा ली गई है। मामले में अनुसंधान जारी है। अलवर के पुलिस अधीक्षक पारिस अनिल देशमुख ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल का दौरा कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के दल बनाए हैं। पीड़िता का दुष्कर्म संबधी मेडिकल मुआयना व सोनोग्राफी कराकर रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है।

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म मामले के आरोपी जैकम और उसकी पत्नी रौनक को हिरासत में लिया है और पीड़िता की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य कई व्यक्तियों को फोटो वायरल करने के संदेह में थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों के बारे में अहम सुराग प्राप्त हुए है। 

टॅग्स :राजस्थानगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े