लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दौसा में 10वीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 2, 2020 20:36 IST

चार युवकों ने लड़की का अपहरण उस समय कर लिया जब वह अपने मां को खाना देने जा रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों ने लकड़ी का अपहरण कर उसे दौसा से जयपुर ले गए थेपुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

राजस्थान के दौसा जिले में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में से 10वीं कक्षा की एक 14 साल की बालिका का 4 युवकों द्वारा अपहरण कर जयपुर लाने और यहां बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दूसरे दिन आरोपी बालिका को वापस दौसा छोड़ गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका का मेडिकल कराया और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का शिकार बालिका 10वीं कक्षा की छात्रा है और वह मनरेगा में काम कर रही अपनी मां को खाना देने जा रही थी। उसी दौरान बाइक पर आए चार युवक बालिका को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन जयपुर ले गए। शाम तक बालिका के घर नहीं लौटने पर उसके चाचा ने दौसा महिला थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने जांच शुरू की उसी दौरान आरोपी युवक बालिका को दौसा छोड़कर फरार हो गए। बालिका ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजनों ने महिला थाने पहुंचकर बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी। दौसा डीएसपी नरेंद्र कुमार ने भरोसा दिलाया कि मामले में लिप्त आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :गैंगरेपराजस्थानदौसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई