लाइव न्यूज़ :

खौफ में गैंगरेप पीड़िता बिना कपड़ों के भागी आधा किलोमीटर, राजस्थान में हुए इस हैवानियत ने दिलाई निर्भया कांड की याद

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 14, 2019 11:33 IST

राजस्‍थान के भीलवाड़ा नौ सितंबर को पीड़िता बाइक पर दो लोगों के साथ सवार होकर मंदिर जा रही थी। उसी दौरान नशे में तीन लोगों ने उसको अगवा कर गैंगरेप किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पॉक्‍सो ऐक्ट के तहत फास्‍ट ट्रैक अदालत में केस चलेगा।पुलिस के मुताबिक नाबालिग पीड़िता के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे।

राजस्‍थान के भीलवाड़ा में नौ सितंबर को एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। इस गैंगरेप ने नाबालिग पीड़िता इतने खौफ में थी कि जब वारदात के बाद लोगों ने उसे कपड़ पहनने को दिया तो वो डर से रुकी नहीं और आधा किलोमीटर तक बिना कपड़ों के सड़कों पर भागती रही। इस गैंगरेप की घटना ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। इस केस की सुनवाई अब फास्ट ट्रैक में चलेगा। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गैंगरेप के बाद पीड़िता इतनी डरी हुई थी कि जब उसे बचाने आये हुये लोगों ने उसे कपड़े पहनने को दिये तो वह डर में रुकी नहीं और बिना कपड़ों के ही आधा किलोमीटर तक भागती रही। 

नौ सितंबर को पीड़िता बाइक पर दो लोगों के साथ सवार होकर मंदिर जा रही थी। उसी दौरान सड़क किनारे शराब पी रहे तीन लोगों ने पीड़िता को अगवा किया और उसे खेत में ले जाकर मारा-पीटा, उसके बाद उसके कपड़े फाड़ कर उसके साथ गैंगरेप किया। 

पुलिस के मुताबिक जब आरोपियों ने पीड़िता को अगवा किया उसके दो दोस्त भागकर पास के एक बाजार में पहुंचे और वहां के लोगों ने मदद की गुहार लगाई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया और मदद के लिए भागे। जिसके बाद पीड़िता को आरोपियों के चुंगल से बचाया गया। 

पुलिस के मुताबिक नाबालिग पीड़िता के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे, जिसको देकर साफ पता चल रहा था कि पीड़िता के साथ किस कदर की हैवानियत हुई थी। पुलिस के मुताबिक रेप के दौरान पीड़िता की बहुत ज्यादा पिटाई भी की गई है। 

पुलिस ने आरोपियों की पहचना कैलाश कहार (24 वर्ष),  राजू कहार  (25 वर्ष), और नारायण गुज्‍जर (40 वर्ष) के तौर पर की है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पॉक्सों के अलावा गैंगरेप और अनुसूचित जाति ऐक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :राजस्थानरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह