लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: किराए की बिल्डिंग में 15वीं मंजिल पर कर रहा था गांजे की अवैध खेती, विदेशी नागरिक गिरफ्तार

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 28, 2020 06:55 IST

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 2004 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था और पहले फर्नीचर का काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर पुलिस ने एक अपार्टमेंट में दबिश देकर 15वी मंजिल पर हो रही अवैध गांजे की खेती का खुलासा करते हुए वहां से 1080 पौधे जब्त कर एक इजराइली नागरिक को हिरासत में लिया है।सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम देते हुए यहां से गांजे के 1080 पौधे जब्त कर अवैध खेती करने वाले विदेशी नागरिक एलोन माली को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने भांकरोटा इलाके में महापुरा रोड पर एक अपार्टमेंट में दबिश देकर 15वी मंजिल पर हो रही अवैध गांजे की खेती का खुलासा करते हुए वहां से 1080 पौधे जब्त कर एक इजराइली नागरिक को हिरासत में लिया है।

अतिरिक्त आयुक्त अशोक गुप्ता ने बताया कि सीएसटी सदस्य एडिशनल डीसीपी विमल सिंह व अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली कि महापुरा रोड के महिमा निर्वाण अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल पर गांजे की अवैध खेती की जा रही है।

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम देते हुए यहां से गांजे के 1080 पौधे जब्त कर अवैध खेती करने वाले विदेशी नागरिक एलोन माली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 2004 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था और पहले फर्नीचर का काम करता था।

आखिरी बार दिसम्बर में यहां आया और 37 हजार रुपये में एक फ्लैट किराये पर लेकर यहां गांजे की अवैध खेती करने लगा। पुलिस को आरोपी ने बताया कि फसल तैयार होने पर वह 10-10 ग्राम के पाउच बनाकर गांजे को 4 लाख रुपये किलो की दर से बेचता था।

टॅग्स :राजस्थानक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना