लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अलवर में दलित महिला से गैंगरेप के बाद चित्तौड़गढ़ में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 9, 2019 09:58 IST

चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कयाल के अनुसार, पांच साल की बच्ची के साथ रेप करने का मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्ची की मेडिकल जांच की गई है। उसकी हालत स्थिर है। साथ ही साथ एक सदिग्ध की पहचान कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।

Open in App

राजस्थान के अलवर जिले में दलित महिला के साथ गैंगरेप के बाद अब चित्तौड़गढ़ में रेप की घटना सामने आई है, जहां पांच साल की बच्ची के साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि मामला बुधवार (आठ) मई का है। इस संबंध में पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है और जांच की जा रही है। 

चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कयाल के अनुसार, पांच साल की बच्ची के साथ रेप करने का मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्ची की मेडिकल जांच की गई है। उसकी हालत स्थिर है। साथ ही साथ एक सदिग्ध की पहचान कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है। अनिल कयाल इस वारदात को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

आपको बता दें अभी हाल ही अलवर जिले के थानागाजी में दलित महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई। पीड़िता के साथ 26 अप्रैल को उसके पति के सामने पांच युवकों ने बारी-बारी से बलात्कार किया था। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 

बताया गया था कि महिला अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी। इस बीच दपंति को कुछ लोगों ने रोक लिया और डरा धमकार रेत के टीलों के पीछे ले गए, जहां उन्होंने पति के सामने बारी-बारी से रेप किया। साथ ही साथ उन्होंने अश्लील वीडियो और तस्वीर कैप्चर की, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

सूबे की अशोक गहलोत सरकार ने इस मामले पर सख्ती दिखाते हुए अलवर पुलिस अधीक्षक को हटा दिया। वहीं, इस कार्रवाई में देरी करने पर थानागाजी के थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा एक एसआईआई और तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।  

टॅग्स :रेपराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े