लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: रुपये नहीं देने पर शराबी ने मां की हत्या कर शव बेड में छिपाया

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 8, 2020 07:47 IST

आरोपी गुरुवार दोपहर अपनी मां के साथ घर पर अकेला था। उसने मां से शराब के लिए रुपये मांगे। रुपये नहीं मिलने पर वह बालों से पकड़कर अपनी मां को घसीट कर रसोई में ले गया और चूल्हा फूंकने की फूंकनी से ताबड़तोड़ सिर में वार किये। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में अपना जुर्म छिपाने के लिए उसने लाश को अपने ही घर के पलंग के बाॅक्स में छिपा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के गंगानगर जिले में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी और उसकी लाश को पलंग के बाॅक्स में छिपा दिया।पिता के पूछने पर अनभिज्ञता भी जताई लेकिन शक होने पर जब तलाशी ली तो पलंग से शव बरामद हो गया।

राजस्थान के गंगानगर जिले में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी और उसकी लाश को पलंग के बाॅक्स में छिपा दिया। पिता के पूछने पर अनभिज्ञता भी जताई लेकिन शक होने पर जब तलाशी ली तो पलंग से शव बरामद हो गया। आरोपी देर रात फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मामले की जांच कर रही चुनावढ पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्णलाल कस्बे के वार्ड नं. 3 का रहने वाला है और उसने अपनी मां बिन्द्र कौर को शराब के लिए पैसे नहीं देने पर जान से मार डाला।

आरोपी गुरुवार दोपहर अपनी मां के साथ घर पर अकेला था। उसने मां से शराब के लिए रुपये मांगे। रुपये नहीं मिलने पर वह बालों से पकड़कर अपनी मां को घसीट कर रसोई में ले गया और चूल्हा फूंकने की फूंकनी से ताबड़तोड़ सिर में वार किये। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में अपना जुर्म छिपाने के लिए उसने लाश को अपने ही घर के पलंग के बाॅक्स में छिपा दिया।

देर रात लौटे आरोपी के पिता ने मां के बारे में जब पूछा तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की लेकिन तलाश करने पर जब पिता रसोई में गए और वहां बाल और खून के निशानों को देखकर दबाव डाला तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए राज का खुलासा किया और घर से फरार हो गया। पुलिस को पिता ने तुरंत सूचना दी और पुलिस ने नाकाबंदी कर हत्यारे को शहर से गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :राजस्थानक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!