लाइव न्यूज़ :

डकैत ने महिलाओं को रात में सड़कों पर न्यूड कर घुमाया, डर से नहीं निकला कोई भी मदद को  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2019 16:39 IST

डकैत जगन गुर्जर कुछ दिनों पहले ही जमानत पर बाहर आया है। 12 जून को रात में बच्चों और तीन महिलाओं को न्यूड घूमाने के पहले दिन में जगन और उसके हथियारबंद लोग व्यस्त बाड़ी मार्केट पहुंच कर तोड़फोड़ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देगिरोह के लोगों ने बार-बार महिलाओं और बच्चों की पिटाई भी की।घायलों को बाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर और उसके गैंग ने राजस्थान के धौलपुर के एक गांव में बच्चों और तीन महिलाओं को न्यूड कर घुमाया है। घटना बुधवार 12 जून की है। डकैत जगन गुर्जर कुछ दिनों पहले ही जमानत पर बाहर आया है। 12 जून को रात में बच्चों और तीन महिलाओं को न्यूड घूमाने के पहले दिन में जगन और उसके हथियारबंद लोग व्यस्त बाड़ी मार्केट पहुंचे थे। 

 टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, डकैतों को दबोचने के लिए चंबल इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाड़ी मार्केट में तोड़फोड़ के बाद जगन गुर्जर गैंग के सदस्य धौलपुर के बसईडांग थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को पहुंच गए और बच्चों और महिलाओं को कपड़े उतारने को कहा। जगन ने इसके बाद कथित रूप से बंदूक के बल पर महिलाओं को निर्वस्त्र हालत में गांव की संकरी गलियों में घुमाया। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब गांव में महिलाओं को न्यूड घुमाया जा रहा था तो डर से गांव के लोग अपने घरों से विरोध करने के लिए भी नहीं निकले। गिरोह के लोगों ने बार-बार महिलाओं और बच्चों की पिटाई भी की। घायलों को बाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

धौलपुर के एसपी अजय सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'आईपीसी की धारा 354 (आपराधिक इरादे से किसी महिला पर हमला और उसका अपमान करना) के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा