लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः पत्थर से सिर कुचलकर निर्ममता से हत्या, शव एमपी से और कार बारां के जंगलों में मिली

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 29, 2020 21:05 IST

जानकारी के अनुसार ड्राइवर नीरज मेहरा (28) तीन दिन पूर्व पैंसेजरों को लखनऊ लेकर गया था और इसका मोबाइल तभी से बंद आ रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच आरंभ कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे लाश आज सुबह पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कराहला में मिली। वहीं उसकी कार बारां जिले के मुंडियर रोड के पास जंगलों में मिली।नीरज के परिजनों के बताया कि नीरज को मोबाइल लगातार बंद आने पर रिश्तेदारों को उसकी तलाश में फोन किये।मध्य प्रदेश पुलिस को श्योपुर जिले के कराहला में सड़क किनारे सिर कुचला हुआ क्षत-विक्षत एक शव मिला था।

जयपुरः राजस्थान के बारां में रहने वाले एक ड्राइवर की लाश आज सुबह पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कराहला में मिली। वहीं उसकी कार बारां जिले के मुंडियर रोड के पास जंगलों में मिली।

जानकारी के अनुसार पेशे से ड्राइवर नीरज मेहरा (28) तीन दिन पूर्व पैंसेजरों को लखनऊ लेकर गया था और इसका मोबाइल तभी से बंद आ रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच आरंभ कर दी है।

नीरज के परिजनों के बताया कि नीरज को मोबाइल लगातार बंद आने पर रिश्तेदारों को उसकी तलाश में फोन किये। इसी बीच देर रात मध्य प्रदेश पुलिस को श्योपुर जिले के कराहला में सड़क किनारे सिर कुचला हुआ क्षत-विक्षत एक शव मिला था। जिसके हाथ पैर भी बंधे हुए थे। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा शव की पहचान न होने पर सीमावर्ती बारां पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद परिजनों को सूचना मिली।

वहीं, आज सवेरे बारां जिले के शाहबाद में मुंडियर रोड से जंगलों से उसकी कार भी बरामद की गई। जिसे लेकर नीरज तीन दिन पहले घर से निकला था। नीरज दो लोगों को लखनऊ ले जाने के लिए कहकर निकला था लेकिन जहां उसका शव बरामद हुआ वह लखनऊ के रास्ते से बिल्कुल अलग है। ऐसे में पूरा मामला पुलिस के लिए एक अनसुलझी पहेली बन गया है। जिसे सुलझाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत

राजस्थान के बीकानेर जिले में लूणकरणसर के पास नेशनल हाइवे 62 पर बीती देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बच्ची उसकी मां और चाचा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया तथा मृतकों के परिजनों को सूचना दी।

परिजनों से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले सुनील (27), इमरती (25) तथा उसकी बेटी राधिका (3) तीनों अपने घर से राधिका को पेटदर्द की शिकायत के बाद देर रात डाॅक्टर को दिखाने बाइक से रवाना हुए। इमरती का पति खेतों में पानी देने गया था और लौटने में देर हो गई। इस कारण वह अपने देवर सुनील के साथ बच्ची को बीकानेर लेकर जा रही थी।

इसी दौरान बामनवाली तथा धीरेरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर देर रात एक ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी और बाइक पर सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हाइवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को लूणकरणसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशराजस्थानजयपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली