राजस्थान: 2.66 लाख रु. के जाली नोट छापते हुए रंगे हाथ धरा गया बदमाश, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
By धीरेंद्र जैन | Updated: September 24, 2019 18:43 IST2019-09-24T18:42:03+5:302019-09-24T18:43:41+5:30
पुलिस ने बताया कि बदमाश अपने घर पर ही रंगीन प्रिंटर की मदद से जाली नोट छापा करता था और अब तक 10 से 12 लाख रुपये के जाली नोट छापकर सप्लाई कर चुका है।

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)
राजस्थान के जोधपुर जिले में एक बदमाश को पुलिस ने 2.66 लाख के जाली नोट छापते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह बदमाश प्रिंटर से जाली नोट छाप रहा था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया विक्रम सिंह नामक व्यक्ति जैसलमेर का रहने वाला है तथा वह सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि जाली नोटों को बाजार में बेचने की बजाय उसने तस्करों में इनकी सप्लाई का रास्ता चुना ताकि बड़ी तादाद में जाली नोटों को खपाया जा सके।
बदमाश जाली नोट छापने से पहले फाइनेंस व सीजर का काम करता था लेकिन उसमें मुनाफा न होने के कारण उसने यह रास्ता अपनाया किया।
वह अपने घर पर ही रंगीन प्रिंटर की मदद से जाली नोट छापा करता था और अब तक 10 से 12 लाख रुपये के जाली नोट छापकर सप्लाई कर चुका है। इनमें से अधिकांश नोट उसने मादक पदार्थाें के तस्करों को सप्लाई किये हैं ताकि जलाली नोटों की बड़ी खेंप खप जाए। पुलिस को बदमाश से पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की उम्मीद है।