Rajasthan Women Rape: ससुर-देवर करते थे बलात्कार, पति पिलाता था नशीली चाय, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

By धीरज मिश्रा | Updated: May 3, 2024 11:32 IST2024-05-03T11:29:15+5:302024-05-03T11:32:12+5:30

Rajasthan Women Rape: इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना राजस्थान के चूरू से आई है। यहां पर एक विवाहित महिला के साथ लगातार बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया।

Rajasthan Churu women raped husband others sandwa thana police crime news | Rajasthan Women Rape: ससुर-देवर करते थे बलात्कार, पति पिलाता था नशीली चाय, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

फाइल फोटो

Highlightsराजस्थान के चूरू में महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोग करते थे बलात्कार पीड़िता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया मुकदमा

Rajasthan Women Rape: इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना राजस्थान के चूरू से आई है। यहां पर एक विवाहित महिला के साथ लगातार बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। शर्मनाक बात यह है कि विवाहित महिला से बलात्कार की घटना को अंजाम उसके सुसराल पक्ष के लोगों ने ही किया है और इस काम में उसके पति का मुख्य भूमिका रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित महिला के साथ बीते 15 से 20 साल से लगातार बलात्कार होता रहा।

महिला ने कई बार विरोध किया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।जी न्यूज हिन्दी की खबर के अनुसार, पीड़िता के अनुसार, उसका पति उसे वर्षों से चाय में नशीली पदार्थ मिलाकर देता था। जिसे पीने के बाद वह बेसुध हो जाती थी। इस दौरान उसके ससुस-देवर और अन्य व्यक्ति उसका बारी-बारी से बलात्कार करते थे। पीड़िता पर हो रहे इस जुल्म पर आखिरकार उसने हिम्मत दिखाई और पुलिस को शिकायत दी है। जिले के सांडवा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता ने खोले राज

45 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं और एक बेटी है। उन्होंने पति पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि वह पहले नशीली चाय पिलाता था। उसके बाद अज्ञात लोगों के साथ मेरे जबरन शारीरिक संबंध बनवाता था। पति मुझसे शारीरिक धंधा करवाता था। जब विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने कहा कि उसके ससुराल के लोगों में ससुर-देवर ने भी मेरा बलात्कार किया।

जब विरोध  करती तो मुझे जान से मारने की धमकी मिलती थी। पीड़िता ने बताया कि मार्च के महीने में पति ने मेरे साथ मारपीट की और मेरा गला काटने लगे। जैसे तैसे मैंने खुद को बचाया। नहीं तो वो मुझे मार देता। उन्होंने कहा कि पास के अस्पताल में मेरा इलाज चल रहाहै। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Web Title: Rajasthan Churu women raped husband others sandwa thana police crime news

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे